रामसनेही घाट: चिर्रा गांव में आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को नोच कर मार डाला, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत चिर्रा गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला। सूचना भाजपा नेता पूर्व प्रधान बब्बन द्विवेदी ने वन विभाग को दिया। वन विभाग के बीट प्रभारी प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए मोड़ को अपने साथ ले गई।