सफीपुर क्षेत्र के थाना आसीवन पुलिस ने हत्या के वांछित अभियुक्त राम निवास शर्मा को पण्डित खेड़ा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने 25 नवम्बर को ग्राम कूरेमऊ में अरविंद रैदास पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में थाना आसीवन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल