कन्नौज: जनपद कन्नौज में 2 दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा हुई संपन्न, दूसरे दिन 400 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
जनपद कन्नौज में 2 दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है। जिले के 10 केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिले में रविवार को परीक्षा का दूसरा दिन रहा जिसमे 9744 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। परीक्षा में 9344 परीक्षार्थी शामिल हुए है।