अनूपपुर: बिना नंबर बोलेरो में खपाई जा रही थी अवैध शराब,मैदा फैक्ट्री-मेडीयारास रोड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अनूपपुर। मैदा फैक्ट्री से मेडीयारास रोड जाने वाले मार्ग पर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की बोलेरो वाहन को पकड़ा। वाहन में पैकारी के लिए अवैध शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।