कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा गांव में मां-बेटे से मारपीट, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस।
कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा गांव में मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पूनम देवी और उनके पुत्र विशाल यादव घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 25 मई की शाम पूनम देवी अपने घर पर थीं। आरोप है कि गांव के दीनानाथ महतो समेत सात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। मामले में पूनम देवी क