चायल: नेवादा में बालू भंडारण के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, मचा कोहराम
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बालू भंडारण स्थल पर बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों दीपांशु (10) और आदित्य (6) की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार व सीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बालू भंडारण के दौरान बनाया गया था गड्ढा उसी में डूबे दो मासूम तकरीबन 12 फीट का बताया जा रहा गड्ढा!