अनूपपुर: हर्री में खेतों में आग से तबाही, गेहूं की फसल राख, समय पर मदद न मिलने से बढ़ा नुकसान
ग्राम पंचायत हर्री में अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग ने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में अनुज राठौर के करीब 1–1.5 एकड़ में रखी 100–200 गेहूं की पूली और सीताराम राठौर की लगभग 1 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई,समय पर फायर ब्रिगेड व 112 नहीं पहुंचने से नुकसान बढ़ गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग