मनिगाछी थाना की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान श्याम सुंदर झा, पिता स्व0 बुधन झा, निवासी ग्राम मकरंदा, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा के घर के पीछे छिपाकर रखी गई कुल 24.870 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त श्याम सुंदर झा को गिरफ्तार कर लिया।