नगड़ी: रांची के धुर्वा डैम से एक युवक का शव बरामद, दो दिन से था लापता
Nagri, Ranchi | Sep 21, 2025 रांची स्थित धुर्वा डैम से रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक का शव।बरामद किया गया है। युवक की पहचान ऋतिक कुमार के रूप में की गई है। ऋतिक कुमार दो दिन से लापता था। ऋतिक कुमार के परिजनों ने उसकी तलाश में पुलिस को सूचना दी थी। स्थानीय लोगों ने शव को धुर्वा डैम के पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।