गोरखपुर: बैंक रोड स्थित होटल विवेक में राष्ट्रीय यादव दिवस का हुआ आयोजन, अन्य जातियों के लोगों ने भी लिया हिस्सा
श्री कृष्ण धाम ट्रस्ट द्वारा बैंक रोड स्थित होटल विवेक सभागार स्व. राजीत सिंह यादव कि जयंती राष्ट्रीय यादव दिवस के रूप में मनाया गया। ओबीसी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने बताया कि भारत में यादव टाइटल का इजाद स्वर्गीय राजीत सिंह यादव द्वारा किया गया था। 127 वर्ष पूर्व यदुवंशी समुदाय के लोगों को नाम के आगे यादव टाइटल लगाने के लिए प्रेरित किया।