गोरखपुर: सदर तहसील से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर एसडीएम सदर ने किया रवाना
सदर तहसील से मतदाता जागरूकता वैन को निकाल कर लोगों को बगैर प्रलोभन या लालच के शत प्रतिशत मतदान करने के साथ ही अन्य को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर एसडीएम सदर मृणाली अविनाश किसी ने रवाना किया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि आप सभी देश व समाजहित में शत प्रतिशत मतदान करें।