गाण्डेय: गांडेय के नवादा गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान का कलश जलयात्रा के साथ भव्य शुभारंभ
Gandey, Giridih | Apr 24, 2026
गांडेय प्रखंड के नवादा गाँव में श्री श्री 1008 श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान का शुभारम्भ शुक्रवार की सुबह 8 बजे भव्य कलश जलयात्रा सह शोभायात्रा के साथ की गई। इस कलश यात्रा में कूल 251 कुमारी कन्याएं व महिलाएं शामिल रही।जो पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिए नंगे पांव कतारबद्ध तरीके से धार्मिक जयकारों के साथ आगे बढ़ रही थी।