लोहरदगा: उत्तराखंड प्रतियोगिता के लिए उपायुक्त ने राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पा कुमारी को सीएसआर मद से ट्रैक साइकिल सौंपी
लोहरदगा जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक सराहनीय पहल के तहत उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने राष्ट्रीय साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी को सीएसआर मद से ट्रैक साइकिल प्रदान की। पुष्पा कुमारी पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अपने प्रदर्शन से जिले