रामगढ़ समाहरणालय में भारत की जनगणना के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला/चार्ज अधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 12 मार्च 2026 तक उप विकास आयुक्त के सभा कक्ष, रामगढ़ में उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल एवं अपर समाहर्ता श्रीमती गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।