बिश्रामपुर: पति से रोजाना विवाद से तंग रेहला थाना क्षेत्र के भोला टांडी मोहल्ला की एक महिला ने खाया कीटनाशक,सदर अस्पताल में भर्ती
पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के भोला टांडी मोहल्ला की एक महिला ने शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि उसके पति के साथ रोजाना विवाद होता था। लगातार घरेलू कलह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। समय रहते परिजनों ने महिला