सिसई: सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदान का शपथ दिलाया गया
Sisai, Gumla | Jan 25, 2025 सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ।इसके अलावा पंचायतों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सभी नागरिकों और अधिकारियों ने मतदान का शपथ लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश यादव समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।