चरखारी: ग्राम पाठा के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, डॉक्टर ने घायलों को हायर सेंटर किया रिफर
ग्राम पाठा निवासी शनि पुत्र छेदीलाल व राजकरण पुत्र पुष्पेंद्र दोनों बाइक में सवार होकर कबरई से लौट रहे थे। तभी ग्राम पाठा के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया है।