बालोद: आज से हटेगी 200 लीटर की सीमा, जिले के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त डीजल और पेट्रोल का स्टॉक
Balod, Balod | Jul 1, 2026 बालोद जिले में डीजल की आपूर्ति सामान्य होने के बाद बुधवार से पेट्रोल पंपों पर 200 लीटर तक की बिक्री की सीमा हटा दी जाएगी। अब किसान समेत सभी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। डिपो से आपूर्ति में देरी के कारण अस्थायी रूप से 200 लीटर की सीमा तय की गई थी।