ढकिया चौराहे के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से हुई दुर्घटना, दो भाई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Raebareli, Raebareli | Apr 21, 2026
21 अप्रैल मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बाइक सवार के सामने अचानक एक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों के द्वारा स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु चोट गंभीर होने के चलते उच्च उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।