मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला, नावाटोली में गांधी मैदान के पास एक स्ट्रीट डॉग ने आधा दर्जन से अधिक बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया। सभी बच्चों का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में किया गया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन बच्चों और उनके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।