प्रतापपुर: टंडवा का यादव नगर, जो कभी बिहार-झारखंड का बड़ा पशु बाजार था, अब पानी की किल्लत से बेहाल
प्रतापपुर (चतरा): टंडवा स्थित यादव नगर बाजार कभी इलाके की पहचान था। वर्ष 1984 में स्व. विक्रम सहदेव अंगार ने इस बाजार की शुरुआत की थी। तब यह बाजार चतरा ही नहीं, बिहार-झारखंड समेत दूसरे प्रदेशों के व्यापारियों का केंद्र था। हर गुरुवार को लगने वाले इस पशु हाट में बैल, गाय, भैंस की खरीद-बिक्री होती थी। भीड़ इतनी रहती थी कि सड़कें जाम हो जाती थीं। स्थानीय दुकानद