गभाना: गभाना के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
गभाना के कटरा स्थित मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को सुबह 11 बजे से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने किया।