बरेली: मिशन शक्ति फेज-05: बरेली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 शोहदे हिरासत में, 2 गिरफ्तार, 9 पर पुलिस एक्ट में की कार्रवाई
मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बरेली पुलिस ने बड़ा बाजार, साहूकारा और कोचिंग सेंटर क्षेत्र में चेकिंग कर 4 शोहदों को हिरासत में लिया, जिनमें से 2 को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा जा रहा है। खुले में शराब पीते 9 लोगों पर धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सभी को कड़ी चेतावनी देकर पाबंद किया गया।