गिरिडीह: अखाड़ा प्रतियोगिता को लेकर अखाड़ा मैदान, तेलोडिह में स्थानीय नौजवानों की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक
अखाड़ा मैदान, तेलोडिह में शुक्रवार को 10 बजे स्थानीय नौजवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जून को अखाड़ा मैदान में भव्य नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।