अमरोहा: लोकसभा चुनाव के चलते अमरोहा पुलिस ने जिलेभर मे 24 घंटे में 410 वाहनों के किए चालान
Amroha, Amroha | Apr 3, 2024 पुलिस ने 24 घंटो में 410 वाहनों के चालान काटे और लापरवाही से वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने यातायात के नियमों के प्रति भी वाहन चालकों को जागरूक किया है। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। पुलिस लोगों को यातायात के नियमों के प्रति भी लोगों को जागरुक कर रही है।ताकि हादसो में कमी आ सके।