अमरोहा: डिडौली पुलिस ने जोया में टैक्सी चालकों से अवैध वसूली करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
Amroha, Amroha | Apr 3, 2024 पुलिस ने वसूली करने के आरोपी दानिश पुत्र मुनाजिर हुसैन निवासी जोया, याकूब पुत्र फरमान निवासी गांव बागडपुर कलां को गिरफ्तार किया है। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी टैक्सी स्टैंड पर चालको से जबरन वसूली करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।