जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिला और पार्टी अपने निर्धारित लक्ष्य का लगभग 60 से 70 प्रतिशत सदस्य बनाने में सफल रही है। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे जेडीयू के प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल ने कहा कि जेडीयू प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनेगी।