मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल, इलाज जारी
बताते चले कि राजपुर गांव निवासी 65 वर्षीय महेंद्र सिंह अपने साथी गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह के साथ किसी काम से भावा बाजार गए थे। शुक्रवार की देर रात वापस लौटते समय मड़िहान की तरफ से जा रहे बाइक सवार से पचोखरा गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए वाराणसी ट्रामा सेंटर में शुक्रवार व शनिवार की रात लगभग 2:00 महेंद्र सिंह की मौत हो गई।