गाजीपुर की एडीजे प्रथम की अदालत ने एक ही परिवार के चार लोगों को दोहरे हत्याकांड का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में पति विंध्याचल सिंह, पत्नी शीला देवी, बेटा बृजेश और बेटी बंदना शामिल हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर 14-14 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह पूरा मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव का है।