फिरोज़ाबाद: उत्तर थाना पुलिस ने कोटला रोड नगला पान सहाय चौराहे के पास एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार दोपहर डेढ बजे करीबन एक अभियुक्त बाबूलाल पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी मौहल्ला तिलक नगर वाल्मीकि बस्ती के सामने थाना उत्तर को कोटला रोड नगला पान सहाय चौराहे की पुलिया के पास से मय एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई