फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड अतापुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र ग्राम नगला नया निवासी कमलेश पुत्र रनवीर सिंह अपनी पत्नी सीमा देवी का इलाज कराने को बाइक द्वारा बीते दिन सुबह फिरोजाबाद आया था, जहां से वापिस वह पत्नी को लेकर अपने गंतव्य को बीती शाम निकला था। थाना सिरसागंज क्षेत्र करहल रोड अतापुर के पास सायं साढ़े छह बजे करीबन किसी डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।