देहरादून: पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने एसपी सिटी कार्यालय में कहा- महाशिवरात्रि के मद्देनज़र सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
महाशिवरात्रि पर राजधानी देहरादून के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिलेगी। इसको लेकर पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की मानें तो पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं .. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े ।