पुनासा: मासूम की मौत मामले में बड़ी कार्यवाही ,नप के उपयंत्री पाटीदार को किया निलंबित ,ओंकारेश्वर सेप्टिक टैंक हादसा हुआ था ।
Punasa, Khandwa | Jul 28, 2026 ओंकारेश्वर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नगर परिषद ओंकारेश्वर के उपयंत्री सुरेश चंद्र पाटीदार को निलंबित करने के आदेश जारी किए।