कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा में प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी के नाम पर चिकित्सक से ठगी, मुकदमा दर्ज
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चौमुखा के रहने वाले चिकित्सक जितेंद्र नाथ मिश्रा से 2 लाख की ठगी हो गई, सिद्धार्थनगर का रहने वाला पूर्व, चिकित्सा कर्मी रवि प्रकाश चौधरी ने उनके बेटे को 108 नंबर एंबुलेंस में, प्रोजेक्ट मैनेजर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था, नौकरी नहीं मिलने पर पैसा वापस मांगने गए तो आरोपित ने उन्हें भगा दिया।