कैंपियरगंज: जुम्मे की नमाज को लेकर कैंपियरगंज, पीपीगंज, जंगल कौड़िया सहित थाना क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र किया गया एलर्ट
कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर जुम्मे की नमाज को लेकर, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए, निर्देश दिया की पिकेट और पुलिस के जवानों के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन, कैमरे के जरिए सभी संवेदनशील जगहों व मस्जिदों पर नजर बनाकर रखें, ताकि किसी भी तरह का कोई माहौल पर्व को लेकर न बिगड़े।