चैनपुर: चैनपुर पुलिस ने फकराबाद से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भभुआ न्यायालय भेजा
चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव से एक वारंटी को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद सोमवार की दोपहर 3:30 बजे भभुआ न्यायालय भेजा है। गिरफ्तार वारंटी महेंद्र सिंह पिता वशिष्ठ सिंह ग्राम फकराबाद थाना चैनपुर जिला कैमूर का निवासी है।