डीग: विश्व पर्यावरण दिवस पर वंदे गंगा अभियान का समापन, पौधारोपण व श्रमदान से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को माढेरा स्थित बॉटनिकल गार्डन में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का जिला स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया गया। वन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया गया।