मेदिनीनगर (डालटनगंज): जीएलए कॉलेज गेट के समीप बारालोटा में बंधक बनाकर रखे गए मजदूर को पुलिस ने कराया मुक्त, लेबर सप्लायर गया जेल
मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 5 दिनों से बंधक बने एक मजदूर को सुरक्षित बरामद किया और लेबर सप्लायर अमरेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अमरेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार का रहने वाला है लेबर सप्लायर ने मजदूर पर 300000 बकाया रहने का आरोप लगाकर उसे एक कमरे में जानवर की तरह बंद करके रखा हुआ था।