उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने उपस्थित जनता को प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान भी किया गया।