धनवार: सड़क हादसे में गावां के पूर्व पंसस सहित 4 घायल, धनबाद में चल रहा इलाज
आदर्श कॉलेज धनवार के मुख्य द्वार के पास सड़क हादसा हो गया। घटना में पिता-पुत्री समेत चार घायल लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार गावां निवासी पूर्व पंसस अनिल राम अपनी पुत्री कंचन कुमारी को सेमेस्टर-7 की परीक्षा दिलाने के लिए सोमवार को आदर्श कॉलेज राजधनवार जा रहे थे।