कटनी नगर: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर मैराथन दौड़, वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस स्टैंड आडिटोरियम हॉल से जगन्नाथ चौक तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी कर्मचारी दौड़ में शामिल हुए। जिसके बाद आडिटोरियम हॉल बस स्टैंड में वंदे मातरम गीत का सामुहिक गायन किया गया। यह आयोजन आज शुक्रवार सुबह 8 बजे से मैराथन दौड़ के साथ प्रारम्भ हुआ।