पंचकूला: प्यारेवाला गांव के नजदीक कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
प्यारेवाला गांव के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार अपने परिवार के सदस्य के साथ महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारायणगढ़ की तरफ जा रही थी जैसे ही प्यारेवाला गांव के नजदीक पहुंचे तो एक कार चालकने उन्हें टक्कर मार दी उसके बाद महिला को गंभीर रूप में घायल अवस्था में रायपुर रानी के अस्पताल लेकर आया गया।