बिजनौर: नजीबाबाद रोड पर मुंढाला गांव के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की हुई मौत, एक बच्चा हुआ घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 26, 2024 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब 5:00 नजीबाबाद रोड पर गांव मुंढाला के सामने अज्ञात कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है।