मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र के डुमरी कला–मेजरगंज मुख्य सड़क पर बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आने लगी है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।