रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों के बीच रायसेन जिले के ग्राम मुक्तापुर सांची के प्रगतिशील किसान झल्कन सिंह ने प्राकृतिक खेती अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी तीन एकड़ भूमि पर पूरी तरह रसायनमुक्त खेती शुरू की है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ी है और लागत में उल्लेखनीय कमी आई है। दिनांक 22 जनवरी गुरुवार शाम 5 बजे झ