चंदनकियारी: भीमा गाढ़ा घाट पर मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
चंदनकियारी के भोजूडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी के सिंह बस्ती स्थित भीमा गाढ़ा घाट पर बुधवार को ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखा।समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि सूचना मिलते ही भोजूडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।