झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक जारी प्रखंड में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जारी प्रखंड अध्यक्ष सीमा एक्का ने की। सीमा एक्का ने बताया शिक्षा विभाग द्वारा हमारी मांगों को लेकर 11 जनवरी तक वार्ता के लिए बुलाने पर सहमति बनी थी। लेकिन नहीं बुलाया जा रहा है। मांगों पर विचार नहीं करने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।