ऊंचाहार: मुतवल्लीपुर गाँव में सोते समय सांप काटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मुतवल्लीपुर गाँव में सांप काटने से युवक की मौत का मामला सामने आया है, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।गाँव निवासी अब्दुल सहीम के बेटे गुलफाम को बुधवार की भोर में बिस्तर पर ही सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, आनन फानन परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस को सूचना दी गई।