इस्माइलपुर: 12 घंटे में 2 लाख रुपये लोन देने का झांसा, सैकड़ों महिलाओं से लाखों की ठगी
फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर महिलाओं को व्यवसायिक ऋण देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक कंपनी ने 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर 2 लाख रुपये ऋण देने का दावा किया था। झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने कंपनी में पैसे जमा कर दिए, लेकिन न तो लोन मिला और न ही कंपनी के संचालकों का कोई पता चला।