इटारसी पुलिस ने 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी करण मेहरा (23) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ POCSO एक्ट और रेप की धाराओं के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तक मामला दर्ज किया है।इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है। जब नाबालिग अपनी 10 साल के भाई के साथ अस्पताल जा रही थी।